प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

उफनती लहरों ने छीन लिया माँ की आँखों का तारा 26 घंटे बाद उतराता मिला 17 साल के मासूम का शव

महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरचिहा के पास मंगलवार रात सरजू नहर में डूबे 17 वर्षीय किशोर राजकुमार का शव करीब 26 घंटे बाद बुधवार रात बरामद कर लिया गया। रात करीब 10 बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर नहर में शव उतराता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।बताया गया कि मंगलवार रात राजकुमार गांव के पास स्थित नहर के पुल पर बैठा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह पानी में बह गया और लापता हो गया।सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस और ग्रामीणों ने नहर में तलाश शुरू की। बाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को बुलाया गया। बुधवार को पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने नहर के विभिन्न हिस्सों में दिनभर तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के बाद अभियान रोक दिया गया।बुधवार रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर नहर में शव उतराता देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान राजकुमार पुत्र नागेंद्र शर्मा के रूप में की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि नहर से किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram