वॉशरूम में मिला धमकी भरा नोट: बेंगलुरु से लखनऊ जा रही IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप
बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-451 के वॉशरूम में 7 नवंबर की रात धमकी भरा नोट मिलने से हड़कंप मच गया। पायलट ने तुरंत विमान को बेंगलुरु मोड़ दिया और केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी गई। सुरक्षा जांच में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और जरूरी क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट अपनी यात्रा फिर शुरू करेगी।