यूपी: 2027 चुनाव को लेकर बसपा की समीक्षा बैठक, छह दिसंबर को लखनऊ में ताकत दिखाएंगी मायावती
बसपा अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में पार्टी की प्रदेश इकाई की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में तय हुआ कि छह दिसंबर को बाबा साहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में बड़ा समारोह होगा, जिसमें मायावती मुख्य अतिथि रहेंगी। बसपा इस आयोजन के जरिए चुनाव से पहले अपनी ताकत दिखाना चाहती है।