यूपी-दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट, दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी.. जानें अपने राज्य का मौसम
मौसम विभाग ने शनिवार 28 नवंबर के लिए देश के कई हिस्सों में घने कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में सुबह घना कोहरा छा सकता है, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में 1 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरे का असर बने रहने का अनुमान है।