प्रमुख समाचार
खबर #1 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #2 अमृतसर से कटिहार जा रही ट्रेन में राजपुरा के पास लगी आग, दो बोगियां जली; बचाव कार्य शुरू ✦
खबर #3 'उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे...', दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज ✦
खबर #4 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #5 कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद, राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियां आइज़ेनकोट को सरकार बनाने में समर्थन देने को तैयार ✦
खबर #7 दिल्ली में करोल बाग की गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 नाराज विधायकों की फारूक अब्दुल्ला के घर मीटिंग: मांगें नहीं मानीं तो 25 MLA इस्तीफा दे सकते हैं; 5 साल में ... ✦
खबर #10 'जनभावना के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती', मिनी कूपर दुर्घटना मामले पर केरल अदालत की टिप्पणी ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

यूपी विधान परिषद ने ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट किया मंजूर, ग्राम्य विकास विभाग को ₹17,942.73 करोड़ | केशव प्रसाद मौर्य

यूपी विधान परिषद ने ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट किया मंजूर, ग्राम्य विकास विभाग को ₹17,942.73 करोड़ | केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 5 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश विधान परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ के अनुपूरक बजट तथा विनियोग विधेयक को स्वीकृति प्रदान कर दी। इस बजट में ग्राम्य विकास विभाग के लिए ₹17,942.73 करोड़ का महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण आधारभूत संरचना, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मानसून सत्र के दौरान नेता सदन एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माननीय सभापति के समक्ष विधेयक संख्या-11 के साथ विनियोग विधेयक अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया, जिसे विचारोपरांत विधान परिषद ने पारित कर दिया।
मदरसा विधेयक पर प्रस्ताव वापस
सदन में बताया गया कि उत्तर प्रदेश मदरसा विधेयक, 2016 को राज्यपाल की अनुमति के लिए भेजा गया था। संविधान के अनुच्छेद 175(2) एवं अनुच्छेद 200 के अंतर्गत प्राप्त संदेश के बाद पुनर्विचार हेतु भेजे गए प्रस्ताव को वापस ले लिया गया।
5 अगस्त के ऐतिहासिक महत्व का किया उल्लेख
केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में 5 अगस्त के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी दिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का निर्णय लागू हुआ तथा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ, जो भारत के इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय हैं।
स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
उपमुख्यमंत्री ने आगामी 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी देशवासियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
नेता प्रतिपक्ष के आचरण पर निंदा प्रस्ताव पारित
सदन की कार्यवाही के दौरान नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के कथित अमर्यादित व्यवहार की निंदा करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे माननीय सभापति ने स्वीकार कर लिया।
सभापति, सभी दलों और मीडिया का जताया आभार
केशव प्रसाद मौर्य ने मानसून सत्र के सफल संचालन के लिए माननीय सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष और गरिमापूर्ण ढंग से सदन का संचालन किया तथा सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को समान अवसर प्रदान किया।
उन्होंने सहयोग के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सदस्यों का धन्यवाद दिया। साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, दूरदर्शन, आकाशवाणी, पत्रकारों और प्रेस फोटोग्राफरों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया लोकतांत्रिक कार्यवाही को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Tags:
उत्तर प्रदेश, यूपी विधान परिषद, केशव प्रसाद मौर्य, अनुपूरक बजट 2026, ग्राम्य विकास विभाग, विनियोग विधेयक, यूपी सरकार, मानसून सत्र, लखनऊ, उत्तर प्रदेश राजनीति

विज्ञापन | Advertisement
शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें