प्रमुख समाचार
खबर #1 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #2 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #3 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #4 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री ✦
खबर #5 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #6 CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें ✦
खबर #7 'दिवाली गिफ्ट कल्चर से बढ़ता है वाहन से होने वाला प्रदूषण...', AQI पर SC की बड़ी टिप्पणी ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 नाराज विधायकों की फारूक अब्दुल्ला के घर मीटिंग: मांगें नहीं मानीं तो 25 MLA इस्तीफा दे सकते हैं; 5 साल में ... ✦
खबर #10 दिल्ली के करोल बाग में भीषण अग्निकांड, गफ्फार मार्केट की दुकान में भड़की आग; रातभर लपटों से लड़ते रहे दमकलकर्मी ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत
होम » राष्ट्रीय » खबर का पेज

12 वर्षों में मोदी सरकार ने 70 करोड़ गरीबों का जीवन बदला…

12 वर्षों में मोदी सरकार ने 70 करोड़ गरीबों का जीवन बदला…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में 70 करोड़ गरीबों के जीवन में व्यापक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि आवास, बिजली, शौचालय, पेयजल, रसोई गैस, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर देश का सबसे व्यापक गरीबी उन्मूलन अभियान चलाया गया है।

गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर (पीएम-एफसीटी) पायलट परियोजना और हेल्थ पासपोर्ट का शुभारंभ करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014 से सरकार का प्रमुख लक्ष्य गरीबों के जीवन स्तर में सुधार करना रहा है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 70 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं।”

विज्ञापन | Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2014 से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के अपने दौरों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वहां अत्यधिक गरीबी को करीब से देखा था। उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि गुजरात में गरीबी नहीं थी, लेकिन जब मैं उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में गया तो मुझे वास्तविक गरीबी का एहसास हुआ। लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं थे। घर नहीं था तो बिजली भी नहीं थी। अनगिनत घरों में शौचालय नहीं थे। जहां झोपड़ी थी, वहां भी घर के भीतर पानी की सुविधा नहीं थी।”

उन्होंने कहा कि उस समय महिलाएं पारंपरिक चूल्हों पर घंटों खाना बनाती थीं और अधिकांश परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच से बाहर थीं। गृह मंत्री ने कहा, “माताएं पूरी जिंदगी धुएं वाले चूल्हे पर खाना बनाती थीं। परिवार अगले दिन के भोजन की व्यवस्था करने के लिए दिन-रात मेहनत करता था। आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि बीमारी होने पर इलाज के नाम पर भगवान से प्रार्थना करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता था।”

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से इन चुनौतियों का समाधान किया है। उन्होंने कहा, “सिर्फ 12 वर्षों में 70 करोड़ गरीबों को पक्के घर, बिजली, नल से जल, शौचालय, गैस सिलेंडर, प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम खाद्यान्न और पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया है।” उन्होंने बताया कि अब तक तीन करोड़ घरों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि एक करोड़ और घर निर्माणाधीन हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि अनेक लाभार्थियों ने उन्हें बताया कि उनके परिवार की पांच पीढ़ियों में पहली बार ऐसा हुआ है, जब वे ऐसे घर में रह रहे हैं, जहां गैस, शौचालय, पीने का पानी, खाद्यान्न और बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, “कई लोगों ने मुझसे कहा कि पांच पीढ़ियों के बाद पहली बार उनके परिवार को ऐसा घर मिला है, जहां सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। 12 वर्षों में उनकी पांच पीढ़ियों का सपना पूरा हुआ है।”

गृह मंत्री शाह ने कहा कि पीएम फैमिली केयर ट्रैकर कल्याणकारी योजनाओं के अगले चरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए गरीब परिवारों के बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराने की निगरानी एकीकृत प्रणाली के माध्यम से की जाएगी।(इनपुट-आईएएनएस)

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें