प्रमुख समाचार
खबर #1 'पिताजी को लेकर बोली गई भाषा...'! PM पर मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी से बिहार में सियासी बवाल, माफी की मांग तेज ✦
खबर #2 अनंत सिंह JDU से 6 सालों के लिए निष्कासित, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी अनुशंसा, पत्नी पर भी गिरी गाज ✦
खबर #3 राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026 लाइव: बीकानेर ने पार्वती ने बनाया रिकॉर्ड, खोहर को मिला पहला अलग सरपंच ✦
खबर #4 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #5 जामिया में छात्रों की नारेबाजी से बढ़ा तनाव, गेट नंबर 7 से तीन महिला समेत चार छात्र नेता डिटेन ✦
खबर #6 थलपति विजय की मर्जी के खिलाफ तमिलनाडु में RSS का रूट मार्च आज, मद्रास हाई कोर्ट ने दी थी अनुमति ✦
खबर #7 झमाझम बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद... चक्रवाती तूफान से सहमा पुडुचेरी-ओडिशा, येलो अलर्ट जारी ✦
खबर #8 PM ने ओडिशा में RBI डेटा सेंटर का इनॉगरेशन किया: मुंबई वाला खराब हुआ तो यह बैकअप देगा; बैंकिंग-पेमेंट सिस्ट... ✦
खबर #9 'कन्नड़ उम्मीदवारों को नजरअंदाज न करें, वरना...', बेंगलुरु की IT कंपनियों को CM डीके शिवकुमार की चेतावनी ✦
खबर #10 UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में... ✦
खबर #11 ट्रंप ने दी फिर हमले की चेतावनी तो ईरान ने बताया कैसे देगा जवाब ✦
खबर #12 मक्का-मदीना पर हमलों से हूतियों का इनकार, कहा- सऊदी के तेल ठिकानों को बनाया निशाना ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Sunday, 25 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » खेल » खबर का पेज

पटना में बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप आज से, 400 खिलाड़ी उतरेंगी

पटना में बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप आज से, 400 खिलाड़ी उतरेंगी

बिहार की राजधानी पटना में आज से राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज हो रहा है। खेल विभाग बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता का मंच राजेन्द्र नगर स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला होगा। तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की मुकाबलेबाजी होगी।

जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत हो रही इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी नौ प्रमंडलों और एकलव्य बिहार की चयनित बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रभारियों समेत करीब 400 लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। इन मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम के लिए किया जाएगा, जो आगामी राष्ट्रीय विद्यालय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन | Advertisement

आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारी पटना के स्तर से सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित खेल छात्रावास में की गई है। शुद्ध पेयजल, चलंत शौचालय और साफ-सफाई की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग और पटना नगर निगम को सौंपी गई है। मुकाबलों के दौरान चोट की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए चिकित्सकों और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सिविल सर्जन के स्तर से की जा रही है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें