प्रमुख समाचार
खबर #1 मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- प्रधानमंत्री अब... ✦
खबर #2 100% एथेनॉल वाले ईंधन को सरकार की मंजूरी: सरकार बोली- कच्चे तेल का आयात और प्रदूषण घटेगा; 9 सवाल–जवाब में स... ✦
खबर #3 इजरायल में वोटिंग से ठीक पहले पीएम नेतन्याहू और IDF चीफ में तनातनी, ईरान पर हमले को लेकर मतभेद ✦
खबर #4 यूपी: आगरा में MLC चुनाव के लिए दोबारा मतदान, तीन बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात; अधिकारी कर रहे निगरानी ✦
खबर #5 फ्रांस की सड़कों पर गुस्सा, शहर-शहर प्रोटेस्ट, आगजनी और हिंसा, राष्ट्रपति मैक्रों की अपील बेअसर, अब तक नहीं ✦
खबर #6 इजरायल चुनाव: सर्वे में बेंजामिन नेतन्याहू से आगे निकले पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकॉट, PM बनने के कितने चांस ✦
खबर #7 बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP के मौसम का हा ✦
खबर #8 सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच... ✦
खबर #9 'PM से आरोपी नंबर 4 को हटाने को कहो', 1 नवंबर की रैली से पहले दिल्ली के कारोबारियों को राहुल गांधी का मैसेज ✦
खबर #10 'इसे सैन्य टकराव न समझें', चीनी सैनिकों को लेकर PAK से जुड़े अकाउंट के दावे सेना ने किए खारिज ✦
खबर #11 सऊदी अरब की सुरक्षा चाक-चौबंद! पाकिस्तान ने भेजी मिसाइलें, भारतीय दूतावास ने क्यों जारी किया अलर्ट? ✦
खबर #12 खुलते ही फिर हुआ रियाद एयरपोर्ट पर हमला, हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल और ड्रोन से अटैक ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
RANCHI : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन  •  शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सार्वजनिक शौचालय, मरम्मत की खुली पोल पिपरा सोहट गांव का मामला, ग्राम पंचायत अधिकारी की आख्या पर उठे सवाल  •  वकीलों के विरोध ने न्याय तक पहुंच की बहस छेड़ी  •  त्योहारी सीजन में सोना-चांदी की मांग में तेजी आई  •  बिहार का मखाना अब ग्रीस तक पहुंचा, किसानों को नया बाजार  •  पंजाब में जैविक कपास की खेती को नई पहचान मिली  •  टिहरी में हेवल नदी बचाने की मुहिम को मिली पहचान  •  माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया  •  राष्ट्रपति मुर्मु का ओडिशा दौरा टला, मौसम बना कारण  •  20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, चक्रवात का खतरा
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

RANCHI : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

खेलगांव, रांची झारखंड। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पुलिस टीमों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन | Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है, जो राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टाटा आर्चरी एकेडमी की तीरंदाज अंकिता भकत को भी सम्मानित किया। अंकिता भकत के नेतृत्व में भारतीय तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य खिलाड़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों का विवरण इस प्रकार है:

महिला वर्ग

– प्रथम स्थान: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) — 37 अंक।

– द्वितीय स्थान: उत्तर प्रदेश पुलिस — 34 अंक।

– संयुक्त तृतीय स्थान: असम राइफल्स एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) — 23 अंक।

पुरुष वर्ग

– प्रथम स्थान: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) — 53 अंक।

– द्वितीय स्थान: उत्तर प्रदेश पुलिस — 22 अंक।

– तृतीय स्थान: राजस्थान पुलिस — 21 अंक।

मुख्यमंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल न केवल जीत और हार तक सीमित हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को भी शुभकामनाएं दीं।

इस समारोह में मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव श्रीमती वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSCB) की प्रतिनिधि श्रीमती मीणा भारती (भा.पु.से.), अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रिया दुबे एवं अपर पुलिस महानिदेशक श्री मनोज कौशिक सहित बोर्ड के अन्य पदाधिकारी, वरीय पुलिस पदाधिकारी, गणमान्य अतिथिगण, आयोजन समिति के सदस्य तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विभिन्न पुलिस टीमों के खिलाड़ी उपस्थित थे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें