आदित्यपुर: खरकई पुल से किशोरी ने लगायी छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाया
आदित्यपुर में खरकई पुल से एक किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी, जिसे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कर सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी को सुरक्षित रेस्क्यू करवाया। फिलहाल पुलिस किशोरी को थाने ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।