पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'एक साल तक सोना न खरीदने की अपील मानी, देशवासियों के पैसे बचे'; ITI छात्रों को IIT के बराबर सम्मान देने की बात कही
लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाला समय हुनरमंद युवाओं का है और आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना ही होना चाहिए। उन्होंने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए घोषणा की कि वर्ष 2027 में भारत वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अगले एक साल तक भी सोना न खरीदने की अपील दोहराई और कहा कि कौशल विकास के लिए पीएम-सेतु योजना के तहत 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।