भाजपा ने यूपी चुनाव 2027 के लिए सीट बंटवारे की जिम्मेदारी तय की
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच भाजपा ने एनडीए के सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के लिए चार वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय लोकदल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपना दल (सोनेलाल) और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी निषाद पार्टी से संवाद करेंगे। चर्चा है कि 403 सीटों में से सहयोगी दलों को 60 से 70 सीटें दी जा सकती हैं, जबकि अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से होगा।