अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे बृजभूषण, बोले-उनसे बहुत पुराना रिश्ता है
बिहार के नेता अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर से शादी स्थल के लिए रवाना हुए। पत्रकारों से बातचीत में बृजभूषण ने कहा कि अनंत सिंह से उनका बहुत पुराना रिश्ता है, इसलिए वह शादी में शामिल होने आए हैं।