मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

21 Nov 2026, 02:33 AM • मानवाधिकार मीडिया

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं — एक तरफ बीजेपी है तो दूसरी तरफ वे लोग हैं जो मुसलमानों को खत्म करना चाहते हैं, दोनों में कोई फर्क नहीं है। ओवैसी ने यह भी सवाल उठाया कि अखलाक की हत्या किसके दौर में हुई थी, और कहा कि यह सिर्फ दिखावे की मोहब्बत है।