Rahul Gandhi reacts after PM Modi pulls up industrialists: 'It's your kaboolnama'
दिल्ली में फिक्की के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कंपनियों से सवाल किया कि क्या उन्होंने रोजगार और कर्मचारियों की आय बढ़ाने के लिए पर्याप्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स घटाया, लेकिन कंपनियों ने न वेतन बढ़ाया और न ही नौकरियां दीं। इस पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये उद्योगपतियों पर आरोप नहीं, बल्कि सरकार की अपनी स्वीकारोक्ति है।