चक्रवात ‘अकवान’ का झारखंड पर असर: रांची समेत कई जिलों में बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
चक्रवाती तूफान अकवान के असर से झारखंड में शुक्रवार सुबह से रांची समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जिलों के लिए भारी बारिश, गर्जन-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कक्षा पांच तक की पढ़ाई स्थगित कर दी गई। बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि करीब 75 प्रतिशत धान की फसल अभी खेतों में खड़ी है।