Delimitation bill: संसद सत्र से पहले शरद पवार की पार्टी NCP का बड़ा ऐलान, परिसीमन का समर्थन करेगी
संसद के विशेष सत्र से पहले शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का ऐलान किया है। पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि पार्टी परिसीमन के पक्ष में है। वहीं सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि उन्हें अभी विधेयक का एजेंडा नहीं मिला है और विधेयक देखे बिना इस पर अंतिम राय देना जल्दबाजी होगी।