परिसीमन बिल पर DMK ने कर दिया बड़ा ऐलान, स्टालिन ने रखीं दो शर्तें, पार्टी बोली- 'अगर यह हमारे अनुकूल है, तो हम इसे स्वीकार कर लेंगे'
केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक को संसद के विशेष सत्र में पेश करने की तैयारी में है। डीएमके ने साफ किया है कि अगर विधेयक में उसकी चिंताओं और सुझावों को जगह मिलती है, तो पार्टी इसके समर्थन पर विचार कर सकती है। पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन ने इस मुद्दे पर अपनी दो शर्तें भी सामने रखी हैं।