मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

लखनऊ में आज सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग पर तीसरी बैठक, राहुल-प्रियंका और खरगे भी होंगे शामिल

27 Nov 2026, 04:32 PM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर आज लखनऊ में तीसरी बैठक हो रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस बैठक में शामिल होंगे, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वर्चुअली जुड़ेंगे। बैठक में गठबंधन की संभावनाओं और सीटों के बंटवारे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है।