प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #3 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #6 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #9 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #10 OBC क्रीमी लेयर: पैरेंटल सैलरी इनकम पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र की संशोधन याचिका खारिज ✦
खबर #11 ट्रंप ने एक मिस्टेक की और... इस वेपन कॉम्बो के दम पर अमेरिका को मारेगा ईरान ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा  •  दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल  •  यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल
होम » अपराध » खबर का पेज

DEOGHAR : फर्जी GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की लूट का खुलासा, देवघर पुलिस ने अंतरराज्यीय छापामारी गिरोह के 5 आरोपियों को दबोचा

DEOGHAR : फर्जी GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की लूट का खुलासा, देवघर पुलिस ने अंतरराज्यीय छापामारी गिरोह के 5 आरोपियों को दबोचा

देवघर, झारखंड। फर्जी GST अधिकारी बनकर स्कॉर्पियो वाहन को रोककर व्यवसायी से 40 लाख 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और लैपटॉप लूटने के मामले में देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़े हैं और घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 08 अगस्त 2026 को वादी विक्रम चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चांदन थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधकर्मियों ने स्कॉर्पियो वाहन को रोककर स्वयं को GST अधिकारी बताया। इसके बाद फर्जी GST पदाधिकारी बनकर वादी एवं उसके साथ मौजूद कर्मचारी को वाहन में बैठाया गया और उनके पास से 40,50,000 रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा लैपटॉप जबरन ले लिए गए। इस संबंध में जसीडीह थाना कांड संख्या 269/2026 दर्ज कर BNS की संबंधित धाराओं के तहत अनुसंधान शुरू किया गया।

विज्ञापन | Advertisement

देवघर एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, देवघर के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी एवं अन्य अनुसंधान के आधार पर टीम ने बिहार के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में कुमार पोद्दार (34 वर्ष), संजय कुमार सिंह (55 वर्ष), शिव शंकर कुमार (28 वर्ष), घनश्याम यादव (47 वर्ष) और विनोद प्रसाद यादव (38 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी बिहार के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

लूट की रकम और सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर JH01BP-4780, एक मोबाइल फोन, दो प्लास्टिक के पुलिस डंडे, लाल रंग का पुलिस लिखा बोर्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है।

कुमार पोद्दार की निशानदेही पर 500×840 नोट कट के 4,20,000 रुपये तथा 200×50 नोट कट के 10,000 रुपये समेत कुल 4,30,000 रुपये और क्षतिग्रस्त अवस्था में वादी का DELL कंपनी का लैपटॉप बरामद किया गया।

वहीं, शिव शंकर कुमार की निशानदेही पर एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसमें घटनास्थल से आगे आने-जाने वाले रास्ते का मैप उपलब्ध था।

पुलिस के रूप में पहचान बनाने के लिए इस्तेमाल करते थे सामान

जांच में सामने आए सामान से संकेत मिलता है कि आरोपियों ने खुद को पुलिस/सरकारी अधिकारी के रूप में प्रस्तुत करने के लिए पुलिस डंडे और पुलिस लिखा बोर्ड जैसे सामान का इस्तेमाल किया। इसी तरीके से फर्जी GST अधिकारी बनकर वाहन को रोकने और लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। कुमार पोद्दार के खिलाफ दुमका थाना में वर्ष 2012 का मामला दर्ज है। इसके अलावा हंसडीहा थाना में वर्ष 2023 का मामला तथा देवघर नगर थाना में वर्ष 2025 का मामला भी दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

संजय कुमार सिंह, शिव शंकर कुमार, घनश्याम यादव और विनोद प्रसाद यादव के विरुद्ध भी पूर्व में मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड एवं घटना में उनकी भूमिका की विस्तृत जांच कर रही है।

देवघर पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जी अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों, घटना की पूरी साजिश और लूट की शेष रकम की बरामदगी को लेकर भी जांच आगे बढ़ा रही है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें