मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

हिंसा की लपटों में घिरा बांग्लादेश, कई नेताओं के घर फूंके; और गहरी हुई बीएनपी-जमात के बीच दरार

22 Nov 2026, 04:30 AM • मानवाधिकार मीडिया

बीएनपी के तीन कार्यकर्ताओं और एक बस कंडक्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा में नरेल जिले में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के 50 से ज्यादा घरों और दुकानों में आग लगा दी गई। पबना जिले में भी दोनों पक्षों के बीच झड़पें हुईं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित ढाका वापसी से ठीक पहले देश में हिंसा, श्रमिक असंतोष और सत्तारूढ़ दलों के बीच बढ़ता अविश्वास प्रधानमंत्री तारिक रहमान के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। शुक्रवार को रहमान ने देश में बढ़ती हिंसा के पीछे भारत का हाथ होने का संकेत दिया।