मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

लखनऊ में सजा हुनर का महाकुंभ: पीएम मोदी ने मेधावियों को किया सम्मानित, मां के निधन के बाद पहुंचे सीएम योगी को दी सांत्वना

22 Nov 2026, 04:30 AM • मानवाधिकार मीडिया

लखनऊ में हुए पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के मेधावी युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कौशल ही विकसित भारत की बड़ी ताकत है और आईटीआई के युवाओं का सम्मान आईआईटी के युवाओं के बराबर होना चाहिए। अपनी मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री ने सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे।