झंडा उठाने-दरी बिछाने दिल्ली पहुंच गए, अपने पिता की इज्जत रख लेते… अखिलेश यादव पर राजभर का तीखा हमला
उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 1 नवंबर 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश आज दिल्ली में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली में झंडा उठाने और दरी बिछाने पहुंच गए हैं, जबकि पहले उन्हें अपने पिता की इज्जत का ख्याल रखना चाहिए था।