प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

कृष्णानगर में रामबाबू हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

– पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध में बाधा बने पति की हत्या की साजिश रची गई, 180 से 200 CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शकील अहमद

कृष्णानगर, लखनऊ। कृष्णानगर थाना पुलिस ने 13/14 सितंबर की रात हुई रामबाबू मौर्य हत्याकांड का खुलासा करने का दावा करते हुए मृतक की पत्नी पुष्पा मौर्य समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 को श्याम बाबू मौर्य पुत्र गोविन्द प्रसाद मौर्य निवासी ग्राम गोला कुआं, थाना काकोरी, लखनऊ की तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 389/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत थाना कृष्णानगर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में उनके भाई रामबाबू मौर्य, उम्र करीब 32 वर्ष, की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात कही गई थी।

घटना के सफल अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा चार टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने करीब 180 से 200 CCTV फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों, मैनुअल जांच और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से नीरज मौर्य और पुष्पा मौर्य को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पुष्पा मौर्य ने बताया कि उसका विवाह रामबाबू मौर्य से करीब 12 वर्ष पहले हुआ था और दोनों साथ रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि कुछ समय से पुष्पा के अपने रिश्तेदार नीरज मौर्य से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी रामबाबू को होने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा और नीरज का घर आना-जाना भी बंद हो गया।

पुलिस के मुताबिक, इसी के बाद पुष्पा और नीरज ने रामबाबू की हत्या की पूर्व योजना बनाई। योजना के तहत पहले रामबाबू की मोटरसाइकिल गायब कराई गई और बाद में नीरज की मदद से उसे बरामद कराया गया। पुलिस का दावा है कि इससे नीरज ने रामबाबू का दोबारा विश्वास हासिल कर लिया और पहले की तरह उसके घर आने-जाने लगा।

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन पुष्पा ने अपने पति को बालाजी दर्शन के लिए जाने की बात बताकर घर से बाहर जाने की योजना बनाई, जबकि नीरज को हत्या करने का अवसर मिला। इसके बाद नीरज ने रामबाबू को पार्टी करने के बहाने कृष्णानगर बुलाया।

पुलिस का कहना है कि वहां शराब का सेवन करने के दौरान नीरज ने घरेलू चाकू से रामबाबू के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद नीरज ने मृतक के भाई को गलत सूचना दी। वहीं, पुलिस को संदेह न हो, इसके लिए पुष्पा वापस लौटकर मृतक के परिजनों के साथ आसपास मौजूद रही।

कृष्णानगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram