प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, गृह मंत्री अमित शाह बोले- हर किसान के पास कम से कम दो पशु हों

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक किसान के पास कम से कम दो पशु सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सके।

गांधीनगर में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं की प्रगति और जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले का कोई भी किसान पशुधन से वंचित न रहे। इसके लिए तत्काल सर्वेक्षण कर प्रत्येक किसान को कम से कम दो पशु उपलब्ध कराने की योजना तैयार की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि वर्षा में कमी या बारिश रुकने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो उससे निपटने के लिए तत्काल आकस्मिक कार्य योजना तैयार की जाए। साथ ही, असिंचित क्षेत्रों का सर्वे कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। केंद्रीय मंत्री ने बालिकाओं के माध्यमिक शिक्षा स्तर पर ड्रॉप आउट कम करने के लिए तीन से चार गांवों का क्लस्टर बनाकर नए स्कूल स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में नव-निर्मित पुस्तकालयों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें जिला स्तरीय मुख्य पुस्तकालय से जोड़ने पर भी जोर दिया।

गृह मंत्री शाह ने अधिकारियों से कहा कि जिले के ऐसे गांवों का तत्काल सर्वेक्षण किया जाए, जहां अब तक घरेलू गैस कनेक्शन, शौचालय, पेयजल, सिंचाई सुविधा या बिजली उपलब्ध नहीं है, और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ‘गांव’ की परिभाषा स्पष्ट करने और कम से कम 35 घरों तथा बिजली कनेक्शन वाले उप-क्षेत्रों को भी योजना के मानकों में शामिल करने के सुझाव दिए। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को बिना किसी देरी के आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने इस कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में गांधीनगर के सांसद हसमुख भाई पटेल, हरीभाई पटेल, विधायक रीताबेन पटेल, अल्पेशभाई ठाकोर, बलराज सिंह चौहान और जयंतीभाई पटेल, गांधीनगर महानगरपालिका की महापौर मीराबेन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेशभाई पटेल, विभिन्न तालुका पंचायत एवं नगरपालिकाओं के अध्यक्ष, नगर आयुक्त, जिला विकास अधिकारी हसरत जस्मिन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।(इनपुट-आईएएनएस)

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram