'क्या हम भिखारी हैं...', यूपी चुनाव में अखिलेश यादव के 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा कांग्रेस को 26 सीटें देने की घोषणा पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने सीटों की मांग ही नहीं की थी, तो 26 सीटों की घोषणा करना अपमानजनक है। इमरान मसूद ने कहा कि इस पर फैसला पार्टी को ही लेना होगा, हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह इस तरीके से सहमत नहीं हैं।