मंदिरों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, कई जिलों में मिले ई-मेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, लखनऊ में भी बढ़ाई गई चौकसी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंदिरों, स्कूलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए इन ई-मेल में अयोध्या, मथुरा और वाराणसी के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने और 8 से 27 नवंबर के बीच धमाके करने की चेतावनी दी गई है। लखनऊ सहित कई जिलों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और ई-मेल की पुष्टि की जा रही है।