मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

Pilibhit News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां परखीं

02 Nov 2026, 10:56 PM • मानवाधिकार मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 नवंबर को पीलीभीत के नूरानपुर स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम पहुंचेंगे, जहां नौ दिवसीय श्रीराम कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन से पहले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आश्रम परिसर में हेलीपैड, पंडाल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के दौरे में कोई सरकारी लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है, वे केवल धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे।