मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

PM हमारे आदर्श हैं..., दिल्ली-लखनऊ में टकराव पर बोले CM योगी

25 Nov 2026, 08:28 AM • मानवाधिकार मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली और लखनऊ के रिश्तों में तल्खी के विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबके आदर्श हैं और उनके नेतृत्व में गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दों पर नैरेटिव बनाने के प्रयास होते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने एक समाचार चैनल के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।