प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर पार्षद रामनरेश रावत ने चलाया सफाई अभियान, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

– बदाली खेड़ा में अंबेडकर प्रतिमा परिसर की सफाई कर मनाया जन्मदिन, शाम को दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी आयोजित

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड-18 के पार्षद रामनरेश रावत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान बदाली खेड़ा स्थित अंबेडकर प्रतिमा परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर स्थापित कर फूल-माला पहनाई गई और स्थानीय लोगों के साथ लड्डू खिलाकर जन्मदिन मनाया गया।

पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने बताया कि इसके बाद पार्षद रामनरेश रावत अपनी टीम के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सरोजनी नगर पहुंचे। वहां अधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार भार्गव के साथ मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान सभी मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की टीम, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, पार्षद की टीम और अन्य लोग मौजूद रहे। पार्षद रामनरेश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और इसी क्रम में स्वच्छता अभियान तथा मरीजों के बीच फल वितरण का कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और दीर्घायु की कामना की।

शाम को पार्षद रामनरेश रावत के साथ कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद का दीपक जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र भगवा झंडों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया।

इस अवसर पर सरोजनी नगर दक्षिण प्रथम के कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राजन गुप्ता, नेहा रावत, प्रीति शर्मा, प्रीति सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रितेश दुबे, विनय वर्मा, श्याम मोहन शर्मा, रामकुमार गौतम, दिलीप साहा, फूलचंद समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram