प्रमुख समाचार
खबर #1 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #2 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #3 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री ✦
खबर #4 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #5 CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें ✦
खबर #6 कांग्रेस ज्यादा सांसद कैसे जिता सकती है? किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दी ये 7 सलाह ✦
खबर #7 'दिवाली गिफ्ट कल्चर से बढ़ता है वाहन से होने वाला प्रदूषण...', AQI पर SC की बड़ी टिप्पणी ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 दिल्ली के करोल बाग में भीषण अग्निकांड, गफ्फार मार्केट की दुकान में भड़की आग; रातभर लपटों से लड़ते रहे दमकलकर्मी ✦
खबर #10 नाराज विधायकों की फारूक अब्दुल्ला के घर मीटिंग: मांगें नहीं मानीं तो 25 MLA इस्तीफा दे सकते हैं; 5 साल में ... ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, साथी ने छोड़ा हाथ, अरब पार्टियों ने आइजेनकोट को दिया समर्थन ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत
होम » अपराध » खबर का पेज

रायबरेली में भतीजे की हत्या के मामले में चाचा समेत चार गिरफ्तार, दो अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी

रायबरेली में भतीजे की हत्या के मामले में चाचा समेत चार गिरफ्तार, दो अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी

– मोटरसाइकिल ले जाने को लेकर हुआ था विवाद, रात में खेत पर शिव बाबू की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद मौत

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में पांच दिन पहले मोटरसाइकिल ले जाने को लेकर चाचा और भतीजे के बीच हुए विवाद के बाद भतीजे शिव बाबू की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा समेत चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में वांछित दो अज्ञात आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन | Advertisement

बीते शुक्रवार, 28 अगस्त को एकौनी गांव में चाचा चंद्रपाल और भतीजे शिव बाबू के बीच मोटरसाइकिल ले जाने को लेकर दिन में विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।

आरोप है कि रात में विवाद बढ़ने पर खेत गए शिव बाबू (22) पुत्र चंद्रलाल के साथ उसके चाचा चंद्रपाल पुत्र मैकूलाल, चंद्रपाल की पत्नी सविता तथा उनके दो पुत्रों मन्नू और रामबाबू ने लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में गंभीर रूप से घायल शिव बाबू की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पिता चंद्रलाल की तहरीर पर पुलिस ने चाचा, चाची और उनके दो पुत्रों समेत चार नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने 31 अगस्त को मृतक की चाची सविता और दो चचेरे भाइयों मन्नू तथा रामबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बुधवार को पुलिस ने घटना में वांछित आरोपी और मृतक के चाचा चंद्रपाल पुत्र मैकूलाल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस तरह मामले में अब तक चार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना में वांछित दो अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें