गोयल ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान के तहत आज गोयल ग्रुप की खदान में एक वृक्ष मां के नाम अभियान चलाया गया जिसके तहत खदान के कर्मचारियों द्वारा खदान परिसर में पचास नग फलदार और इमारती लकड़ी वाले पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण के बाद गोयल ग्रुप के स्वच्छता प्रहरी दुर्गुकोंदल के कचरा डंप गए और वहां पर फैली हुई गंदगी की साफ सफाई की।
गोयल ग्रुप की माइंस के माइनिंग फोरमैन उमाशंकर साहू नें बताया कि स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान के तहत आज उनके स्वच्छता प्रहरियों द्वारा वृक्षारोपण कर दुर्गुकोंदल कस्बे के कचरा पृथक्करण केंद्र में सफाई अभियान चलाया गया और आगामी 17 अक्टूबर तक यह अभियान यूं ही अनवरत चलता रहेगा। दुर्गुकोंदल की सरपंच शकुंतला नरेटी नें भी गोयल ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे अभियान की प्रशंशा की। इस कार्यक्रम के दैरान बड़ी संख्या में गोयल ग्रुप के कर्मचारी मौजूद रहे।
गोयल ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement



