प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » झांसी » खबर का पेज

सहकार भारती की बैठक में संगठन विस्तार की बनी रूपरेखा, डॉ. संदीप सरावगी को मिली प्रदेश स्तरीय नई जिम्मेदारी

News Image

झाँसी। सहकारिता के क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता को नई दिशा देने के उद्देश्य से सहकार भारती की झाँसी विभाग अभ्यास वर्ग एवं योजना बैठक का आयोजन संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में किया गया। बैठक में आगामी दो दिवसीय अधिवेशन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में संगठन के कार्यों, आगामी कार्यक्रमों तथा विभाग एवं महानगर स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान झांसी में विभाग एवं महानगर स्तर पर अपेक्षित सक्रियता न होने को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। संगठनात्मक कार्यों में निष्क्रिय पाए गए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों से मुक्त करने का निर्णय लिया गया, वहीं सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को गति देने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन | Advertisement

बैठक में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी को सहकार भारती में नई जिम्मेदारी प्रदान करते हुए प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया। उनके सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। वहीं सर्वेश पटेल को महानगर के कार्यवाहक विभाग संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता में निहित होती है। सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि परस्पर सहयोग, सामूहिक विकास और आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति देने की आवश्यकता है।

बैठक में आगामी दो दिवसीय अधिवेशन के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन की रूपरेखा, संगठनात्मक दायित्वों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हुआ। सभी से समन्वय और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री सहकार भारती उत्तर प्रदेश अरविंद द्विवेदी, प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी झांसी विभाग सतीश चंद्र कठेरिया, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख सुशील कुमार, प्रदेश विभाग सहसंयोजक झांसी सर्वेश पटेल, प्रदेश एसएसजी सह प्रमुख गीता त्रिपाठी, प्रदेश जिला सह संगठन प्रमुख झांसी महानगर नैना पाखरे, प्रदेश जिला अध्यक्ष ग्रामीण संतोष खरेला, प्रदेश जिला अध्यक्ष जालौन धर्मेंद्र द्विवेदी, प्रदेश जिला महामंत्री महानगर,झांसी महानगर उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह झांसी, संतोष गुप्ता, प्रदेश जिला महामंत्री झांसी , संदीप नामदेव झाँसी महानगर उपाध्यक्ष,ग्रामीण प्रभाकर शास्त्री, प्रदेश जिला महामंत्री जालौन प्रेम कुमार पाठक, प्रदेश जिला संगठन प्रमुख झांसी ग्रामीण अजय रावत तथा प्रदेश जिला उपाध्यक्ष झांसी ग्रामीण जोगेंदर सिंह उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर गंभीरता से मंथन हुआ और सहकारिता के संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने पर जोर दिया गया। सहकार भारती की यह बैठक संगठनात्मक पुनर्संरचना, आगामी अधिवेशन की तैयारियों और नई जिम्मेदारियों के निर्धारण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement