प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » छत्तीसगढ़ » खबर का पेज

दुर्गूकोंदल लैम्प्स में आमसभा, बिदेसिंह कल्लो बने अध्यक्ष

दुर्गूकोंदल लैम्प्स में आमसभा, बिदेसिंह कल्लो बने अध्यक्ष

वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत, किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन | Advertisement

मानवाधिकार मीडिया
दुर्गूकोंदल। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित दुर्गूकोंदल में गुरुवार को आमसभा आयोजित की गई। इसमें समिति के सदस्यों, किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। आमसभा में समिति के कामकाज, किसानों से जुड़े विषयों, वित्तीय गतिविधियों तथा आगामी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आमसभा में समिति के प्रबंधक ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्षभर समिति द्वारा किए गए कार्यों, वित्तीय गतिविधियों और किसानों से संबंधित सेवाओं की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। सदस्यों ने समिति के संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की और किसानों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसी दौरान समिति के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया भी पूरी की गई। इसमें बिदेसिंह कल्लो को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित दुर्गूकोंदल का नवनिर्वाचित अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन के बाद समिति के सदस्यों एवं किसानों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिदेसिंह कल्लो ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहकारी समिति किसानों से सीधे जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। समिति के माध्यम से किसानों को विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ मिलता है।उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए समिति के कार्यों में पारदर्शिता, बेहतर समन्वय और समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।आमसभा में किसानों ने स्थानीय स्तर पर समिति से जुड़ी अपनी अपेक्षाएं और समस्याएं भी रखीं। किसानों ने आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, समिति के कामकाज को व्यवस्थित बनाने तथा सेवाओं को समयबद्ध तरीके से संचालित करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों एवं किसानों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिदेसिंह कल्लो को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनपद सभापति विकास राजू नायक, कोदापाखा लैम्प्स अध्यक्ष तुलसीराम मातलाम, तुका पटेल, जनक आरदे, सुदेश तोप्पा, अमित केमरो, जयसिंह महावीर, शाहीन खान, रवि वर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें