दुर्गुकोंदल। तहसील क्षेत्र में संचालित श्री बजरंग आयरन ओर माइंस प्रबंधन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों के तहत आज मानव सेवा की ओर दो कदम आगे बढ़ाते हुए अपनी खदान के अंदर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में खदान के कर्मचारियों और कामगारों नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
गोयल ग्रुप के सीनियर मैनेजर लायजन रवि तिवारी नें बताया कि उनका संस्थान विगत 17 सितम्बर से लगातार स्वच्छता ही सेवा संकल्प के साथ आस पास के क्षेत्रों में तरह तरह के आयोजन कर रहा है उसी कड़ी में आज स्वच्छता के संकल्प को मानव सेवा से जोड़ने का कार्य किया गया है और इसीलिए हमारी खदान में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर तक उनका संस्थान इसी तरह के कई अन्य आयोजन भी करता रहेगा।
आज के रक्तदान शिविर में कुल 39 यूनिट रक्त एकत्र किया गया । इस शिविर की सबसे खास बात यह रही कि आधे से अधिक रक्तदाताओं नें पहली बार रक्तदान किया इतना ही नही आज इस शिविर में एक यूनिट सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव भी प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम के दौरान गोयल ग्रुप के अधिकारी, कर्मचारी और कामगारों के अलावा गौतम हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा।
स्वच्छता अभियान के दैरान गोयल ग्रुप ने करवाया रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement



