प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

महराजगंज में अनोखे मेमने का जन्म, माथे के बीच एक आंख देखकर हैरान हुए ग्रामीण

महराजगंज में अनोखे मेमने का जन्म, माथे के बीच एक आंख देखकर हैरान हुए ग्रामीण

– बृजमनगंज के बेलासपुर गांव में राजकुमार साहनी की बकरी ने मेमने को दिया जन्म, आसपास के गांवों में भी चर्चा

सौरभ जायसवाल

विज्ञापन | Advertisement

महराजगंज। बृजमनगंज विकासखंड की ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ के मौजा बेलासपुर में एक बकरी ने ऐसे मेमने को जन्म दिया है, जिसे देखकर ग्रामीण हैरान हैं। मेमने के माथे के बीचों-बीच एक आंख होने की बात सामने आई है। इस अनोखे जन्म की खबर फैलने के बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव निवासी राजकुमार साहनी की बकरी ने मेमने को जन्म दिया। सामान्य मेमनों से अलग दिखाई देने के कारण यह आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

ग्रामीण इस मेमने को देखने के लिए राजकुमार साहनी के घर पहुंच रहे हैं और इसकी शारीरिक बनावट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

इस घटना की जानकारी पृथ्वीपालगढ़ के पूर्व प्रधान प्रत्याशी जाहिद अली ने मीडिया को दी। उनके मुताबिक, मेमने के जन्म की खबर आसपास के गांवों में फैलने के बाद उसे देखने के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।

मेमने की बताई जा रही शारीरिक बनावट किसी दुर्लभ जन्मजात स्थिति का संकेत हो सकती है।

हालांकि, इसकी चिकित्सकीय जांच या पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल बेलासपुर गांव में जन्मा यह मेमना क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें