प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

महराजगंज: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

महराजगंज: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

– बृजमनगंज की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बरडाड में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

सौरभ जायसवाल

विज्ञापन | Advertisement

महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत बुधवार को बृजमनगंज थाना की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बरडाड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, समानता, स्वावलंबन और कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और भेदभाव जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता और सामूहिक सहभागिता जरूरी है।

पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच और बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में भी जानकारी दी। उन्हें समझाया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में डरकर चुप न रहें, बल्कि अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को तत्काल सूचना दें। साथ ही छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

छात्राओं को बताए गए हेल्पलाइन नंबर

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सहायता के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112, महिला पावर लाइन के लिए 1090, महिला हेल्पलाइन के लिए 181, बाल सहायता के लिए 1098, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये पुलिसकर्मी रहे मौजूद

जागरूकता कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अर्चना यादव, उपनिरीक्षक शावंत कुमार, महिला कांस्टेबल अस्मिता पाण्डेय, महिला कांस्टेबल अंजली सिंह और कांस्टेबल मंगलशंकर तिवारी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें