प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

लखनऊ में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ‘चाय पर चर्चा’, पार्षद गीता देवी गुप्ता के कार्यालय पर सुनीं जनसमस्याएं

लखनऊ में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ‘चाय पर चर्चा’, पार्षद गीता देवी गुप्ता के कार्यालय पर सुनीं जनसमस्याएं

– सरोजनीनगर प्रथम वार्ड में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, अल्पसंख्यक समाज की परवीन को विधायक ने दिया लैपटॉप

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनीनगर (लखनऊ)। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 13 अक्टूबर 2026 को सरोजनीनगर प्रथम वार्ड की पार्षद गीता देवी गुप्ता के कार्यालय पर क्षेत्रवासियों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में सहभागिता की।

सेंट मीरा के पास आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

चर्चा के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को सुना।

उन्होंने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करना तथा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता देना रहा।

इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अल्पसंख्यक समाज की सुश्री परवीन को लैपटॉप भी प्रदान किया। इस पहल को शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम बताया गया।

पार्षद गीता देवी गुप्ता की उपस्थिति में क्षेत्रवासियों ने अपनी बात रखी और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना भी है।

उन्होंने कहा कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उनके अनुसार, जनता के साथ इस तरह का सीधा संवाद आपसी विश्वास को मजबूत करता है और समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल साबित होता है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि डॉ. अखिलेश सिंह, प्रदीप मिश्रा और के.एन. सिंह शंकर सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनमें सतगुरु मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मंडल उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, वार्ड अध्यक्ष गौरीशंकर, अनुसूचित मोर्चा मंडल महामंत्री राजन गुप्ता, मंडल महामंत्री बाबूलाल लोधी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप सिंह, सेक्टर संयोजक हरिशंकर, सेक्टर संयोजक अंशु लोधी, बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार, सच्चिदानंद, संदीप रावत, नरेंद्र तिवारी एवं अर्चना सिंह ठाकुर शामिल रहे।

इसके अलावा मंडल संयोजक सतगुरु, मंडल उपाध्यक्ष विजय गुप्ता एवं केश चंद्र तिवारी, मंडल मंत्री शशि गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज, भाजपा कार्यकर्ता प्रेमलता, महिला कार्यकर्ता नेहा रावत, संजीव, जिला मंत्री पिंकी सिंह, बूथ अध्यक्ष मनोज पाठक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नागेंद्र सिंह एवं प्रभाकर शुक्ला, विनय राजपूत, शिवकुमार चाचू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डॉ. अजीत तथा अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ‘चाय पर चर्चा’ के माध्यम से जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं और समस्याओं को जानने के साथ जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें