प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

लखनऊ के अवध चौराहे पर कृष्णानगर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, यातायात नियमों और महिला सुरक्षा का दिया संदेश

लखनऊ के अवध चौराहे पर कृष्णानगर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, यातायात नियमों और महिला सुरक्षा का दिया संदेश

– मिशन शक्ति फेज-6.0 के तीसरे दिन महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण के प्रति किया जागरूक

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

कृष्णानगर (लखनऊ)। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तीसरे दिन मंगलवार को थाना कृष्णानगर पुलिस ने यातायात जागरूकता और महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से अवध चौराहे पर जागरूकता रैली निकाली।

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों ने रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने नागरिकों से संवाद स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित आवागमन के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान महिला सशक्तीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

साथ ही समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के बारे में बताया।

पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की।

जागरूकता अभियान के माध्यम से सुरक्षित आवागमन, महिला सशक्तीकरण और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया गया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें