प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

लखनऊ की हरिओम नगर कॉलोनी में 50 लाख रुपये से बनेगी सड़क और नाला, पार्षद रामनरेश रावत ने किया शिलान्यास

लखनऊ की हरिओम नगर कॉलोनी में 50 लाख रुपये से बनेगी सड़क और नाला, पार्षद रामनरेश रावत ने किया शिलान्यास

– 500 मीटर लंबे मुख्य मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी राहत, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनीनगर (लखनऊ)। सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत हरिओम नगर कॉलोनी में मंगलवार को विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट ने डामर सड़क और नाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

लगभग 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ ही जलनिकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की निधि से कराया जाएगा। इसके तहत संतोष के घर से अलीनगर सुनहरा गांव रेलवे अंडरपास के मुख्य मार्ग तक लगभग 500 मीटर लंबी डामर सड़क और नाले का निर्माण प्रस्तावित है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क और नाले का निर्माण पूरा होने से कॉलोनी में आवागमन सुगम होगा और जलनिकासी व्यवस्था में सुधार आएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना, धूप-दीप और नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर मंडल मंत्री अभय द्विवेदी और प्रीतम सिंह सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल के सहयोग एवं आशीर्वाद का भी उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम में अभय द्विवेदी, प्रीतम सिंह, कुलदीप कुमार, उमाशंकर वर्मा, संतोष देवी, मंजरी शुक्ला, जयराम यादव, ममता और अनुज दुबे सहित भाजपा कार्यकर्ता, कॉलोनी के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे।

स्थानीय निवासियों ने सड़क और नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता जताई। उन्हें उम्मीद है कि निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और हरिओम नगर कॉलोनी के विकास को नई दिशा मिलेगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें