लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव ने प्रभावित किसानों को सौंपे चेक
रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए तहसील रुदौली के सभागार में कृषि निवेश सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के शुभारंभ का सजीव प्रसारण कराया गया। इस दौरान रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट की मौजूदगी में तहसील क्षेत्र के नौ गांवों के 190 किसानों को कुल 9,24,044 रुपये की फसल क्षति सहायता के सांकेतिक चेक वितरित किए गए।सहायता पाने वाले किसानों में कैथी सैलाब, कैथी महफूज, पटरंगा और सराय नासिर बरई सहित अन्य गांवों के किसान शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत पहुंचाना है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी रुदौली विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, आपदा विशेषज्ञ यथार्थ तिवारी, राजस्व निरीक्षक अनिल और अजय सिंह, लेखपाल नकछेद भारती, महेंद्र वर्मा, शहंशाह आलम सहित अन्य कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।



