रिपोर्ट.फतेह खान
शुजागंज अयोध्या।
शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुजागंज पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने नैपूरा स्थित श्री नवदुर्गा पूजा समिति सहित पसैया, सल्लाहपुर, अब्बूपुर, बरई, बंधा और पस्ता समेत विभिन्न गांवों में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं के पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं से बातचीत कर आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीनियर दीवान इंद्रेश यादव, रवि चौधरी, उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश यादव सहित पुलिस टीम मौजूद रही।



