भारत रत्न, मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के पावन अवसर पर स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई।
ट्रस्ट की अध्यक्ष चांदनी सैफी जी के नेतृत्व में मेरठ के लोहिया नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और कलाम जी के सपनों के भारत का संकल्प लेते हुए पौधा रोपा गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष चांदनी सैफी ने कहा, “डॉ. कलाम जी कहते थे – अगर देश को भ्रष्टाचार से मुक्त और सुंदर बनाना है तो मैं तीन लोगों को सबसे ज्यादा मानता हूँ – पिता, माता और गुरु। लेकिन मैं मानती हूँ कि चौथा स्तंभ एक पौधा भी है जो हमें जीवन देता है। आज उनकी जयंती पर हमने सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि उनके विचारों का एक बीज बोया है। यह पौधा बड़ा होकर न सिर्फ छाया देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ी को कलाम जी के सपनों की याद भी दिलाएगा।”
उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 4 वर्षों से लगातार महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था अब तक सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित कर चुकी है और डिप्लोमा वितरित कर चुकी है।कार्यक्रम में लोहिया नगर थाने के प्रभारी, बिजली बंबा चौकी के प्रभारी, फारूक चौधरी, विनोद मदान, यासीन चौहान, साजिद सैफी, इमरान अंसारी, इरफान सैफी, दिलशाद चौधरी, दिव्यानी कुदेशिया सहित कई गणमान्य लोग व ट्रस्ट की महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं। अंत में सभी ने कलाम जी के बताए हुए रास्ते पर चलने और देश को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने का प्रण लिया।
ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट ने रोपा ‘संकल्प का पौधा’

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement



