प्रमुख समाचार
खबर #1 संसद के क़रीब नॉर्थ ब्लॉक के पास धुआं उठा, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं ✦
खबर #2 राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल ✦
खबर #3 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #4 फ्रांस की सड़कों पर गुस्सा, शहर-शहर प्रोटेस्ट, आगजनी और हिंसा, राष्ट्रपति मैक्रों की अपील बेअसर, अब तक नहीं ✦
खबर #5 RSS के लिए कहा था, खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर पवन खेड़ा ✦
खबर #6 कॉलेजियम से पहले..., पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर जस्टिस कौल का खुलासा, मचा सियासी बवाल ✦
खबर #7 जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव, प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन का एलान ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का ‘मुक़ाबला’ करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #9 केरल में जज के नाबालिग बेटे ने लग्जरी कार से मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत ✦
खबर #10 दिल्ली के हर्ष विहार में मकान का स्लैब गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका ✦
खबर #11 ब्राजील में चौथी बार चुनाव जीते लूला डा सिल्वा, 80 साल की उम्र में फिर बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #12 चुनाव से पहले ईरान से जंग चाहते थे नेतन्याहू, IDF चीफ ने मांगा लिखित ऑर्डर... इजरायल में घमासान ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

आचार्य करुणकांत जी महाराज ने दी महानवमी की शुभकामनाएं, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

आचार्य करुणकांत जी महाराज ने दी महानवमी की शुभकामनाएं, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

– मां सिद्धिदात्री की आराधना के महत्व पर दिया संदेश, महिलाओं के सम्मान, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की सहायता की अपील

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

लखनऊ। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर आचार्य करुणकांत जी महाराज ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का नौवां दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की आराधना से भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

आचार्य करुणकांत जी महाराज ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, संयम, भक्ति और सदाचार का संदेश भी देता है। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय, अहंकार और बुराइयों के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। विजयादशमी से पहले आने वाली महानवमी हमें याद दिलाती है कि सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति अंततः सफलता प्राप्त करता है।

उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करें। साथ ही महिलाओं का सम्मान करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यवहार और कार्यों में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

आचार्य करुणकांत जी महाराज ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि देश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशियों का संचार हो। अंत में उन्होंने सभी देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और हर व्यक्ति सत्य, धर्म तथा मानवता के मार्ग पर आगे बढ़े।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें