प्रमुख समाचार
खबर #1 संसद के क़रीब नॉर्थ ब्लॉक के पास धुआं उठा, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं ✦
खबर #2 राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल ✦
खबर #3 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #4 फ्रांस की सड़कों पर गुस्सा, शहर-शहर प्रोटेस्ट, आगजनी और हिंसा, राष्ट्रपति मैक्रों की अपील बेअसर, अब तक नहीं ✦
खबर #5 RSS के लिए कहा था, खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर पवन खेड़ा ✦
खबर #6 कॉलेजियम से पहले..., पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर जस्टिस कौल का खुलासा, मचा सियासी बवाल ✦
खबर #7 जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव, प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन का एलान ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का ‘मुक़ाबला’ करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #9 केरल में जज के नाबालिग बेटे ने लग्जरी कार से मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत ✦
खबर #10 दिल्ली के हर्ष विहार में मकान का स्लैब गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका ✦
खबर #11 ब्राजील में चौथी बार चुनाव जीते लूला डा सिल्वा, 80 साल की उम्र में फिर बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #12 चुनाव से पहले ईरान से जंग चाहते थे नेतन्याहू, IDF चीफ ने मांगा लिखित ऑर्डर... इजरायल में घमासान ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

लखनऊ में पार्षद गीता देवी गुप्ता के आवास पर कन्या भोज, नन्ही कन्याओं को कराया गया भोजन

लखनऊ में पार्षद गीता देवी गुप्ता के आवास पर कन्या भोज, नन्ही कन्याओं को कराया गया भोजन

– महानवमी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ आयोजन, संजय गुप्ता ने बेटियों के सम्मान को बताया संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

लखनऊ। महानवमी के पावन अवसर पर सरोजनीनगर प्रथम की पार्षद गीता देवी गुप्ता की ओर से उनके आवास पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्ही-मुन्नी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में पार्षद गीता देवी गुप्ता सहित उनके परिवार के सदस्य भी शामिल रहे।

इस दौरान काव्या, मिष्टी, शिप्रा, अंशिका, निहारिका, सोनाली, खुशी, सौम्या, दिशा, माही, जूही, प्रियांशी, जानवी, ग्रीवा, राखी, आकांक्षा, ऋषि एवं मोना सहित अनेक बच्चियों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर पार्षद गीता देवी गुप्ता के पुत्र संजय गुप्ता ने कहा, “नवरात्रि में कन्या पूजन एवं कन्या भोज हमारी आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बेटियां देवी स्वरूप हैं। उनके सम्मान, स्नेह और सेवा से मन को आत्मिक संतुष्टि मिलती है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।”

महानवमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कन्याओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और स्नेह का भाव देखने को मिला। कन्या भोज के माध्यम से नवरात्रि की धार्मिक परंपरा और आस्था को सम्मानपूर्वक निभाया गया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें