– पार्षद रामनरेश रावत ने मदीना मस्जिद से बंधुवा तालाब तक निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, 500 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का होगा निर्माण
शकील अहमद
सरोजनीनगर (लखनऊ)। लखनऊ के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत अवध बिहार कॉलोनी में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट ने सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 15वें वित्त की निधि से 97 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के करीब 300 घरों की जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
निर्माण कार्य के तहत मदीना मस्जिद से तुफैल खान के घर होते हुए बंधुवा तालाब की पक्की सड़क तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली बनाई जाएगी। प्रस्तावित सड़क की लंबाई 500 मीटर और चौड़ाई तीन मीटर है। यह मार्ग बंधुवा तालाब के निकट तुफैल खान और मुनाउवर खान के मोहल्ले से होकर गुजरता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पिछले करीब दस वर्षों से सड़क और घरों के आसपास जलभराव की समस्या बनी हुई थी। जलनिकासी का उचित रास्ता नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था और रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा था। अब सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
पार्षद रामनरेश रावत ने बताया कि महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सहयोग एवं आशीर्वाद से यह विकास कार्य कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भूमि पूजन कराया गया। कॉलोनी निवासी स्वतंत्र कुमार शुक्ला और सूर्य प्रकाश मिश्रा ने नारियल फोड़ा, जबकि राजेश गुप्ता ने फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
अवध बिहार कॉलोनी में 15वें वित्त की निधि से 97 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवागमन सुगम होगा और जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, फूल चंद गौतम, जय राम यादव, सूर्य प्रकाश मिश्रा, ऋषि राम यादव, रामेश्वर त्यागी, मुनाउवर खान, मजीद खान, तुफैल खान, राजा, पिंटू खान, कुलदीप वर्मा, उमा शंकर वर्मा, राजीव सिंह, प्रिंस, आशीष रावत, गोपाल रावत, स्वतंत्र कुमार शुक्ला, असलम, शानू खान, जमालुद्दीन खान, मोहम्मद रियाज खान, आदम अली और बिल्लू सहित कॉलोनी के अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।
यह परियोजना अवध बिहार कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और करीब 300 घरों की जलनिकासी संबंधी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।




