प्रमुख समाचार
खबर #1 संसद के क़रीब नॉर्थ ब्लॉक के पास धुआं उठा, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं ✦
खबर #2 राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल ✦
खबर #3 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #4 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #5 RSS के लिए कहा था, खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर पवन खेड़ा ✦
खबर #6 पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- अगर देश को विकसित करना है तो... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का ‘मुक़ाबला’ करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 केरलम में जज के बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को कुचला, जांच जारी - arunachal pradesh hydro project protest raf deployed ✦
खबर #9 दिल्ली के हर्ष विहार में मकान का स्लैब गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 ब्राजील में चौथी बार चुनाव जीते लूला डा सिल्वा, 80 साल की उम्र में फिर बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #12 चुनाव से पहले ईरान से जंग चाहते थे नेतन्याहू, IDF चीफ ने मांगा लिखित ऑर्डर... इजरायल में घमासान ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

अर्जुनगंज की रामलीला में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, विजयदशमी पर दिया सत्य और धर्म का संदेश

अर्जुनगंज की रामलीला में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, विजयदशमी पर दिया सत्य और धर्म का संदेश

– मंडी स्थल स्थित रामलीला मंचन में उमड़े श्रद्धालु, डॉ. सिंह ने कहा- अहंकार और अधर्म विनाश का मार्ग प्रशस्त करते हैं

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनीनगर (लखनऊ)। मां शक्ति रामलीला मंचन समिति की ओर से मंडी स्थल, साईं दाता रोड, अर्जुनगंज में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया और विजयदशमी के पावन पर्व पर लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में रामलीला का मनमोहक मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और रावण पर उनकी विजय के मंचन ने दर्शकों को धर्म, मर्यादा और न्याय के महत्व का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि विजयदशमी केवल उत्सव मनाने का पर्व नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। दशहरा भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध कर अधर्म का अंत करने की स्मृति में मनाया जाता है। रावण अत्यंत विद्वान और शक्तिशाली था, लेकिन अहंकार और गलत आचरण ने उसके विनाश का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने कहा कि रामायण का संदेश आज भी प्रासंगिक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अहंकार, अन्याय और नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, प्रेम, करुणा तथा कर्तव्यनिष्ठा को अपनाना चाहिए। प्रभु श्रीराम के आदर्श समाज में सद्भाव, एकता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद रमाशंकर त्रिपाठी, पार्षद के.एन. सिंह, प्रदीप मिश्रा, संतोष सिंह, अशोक सिंह, वंदना मिश्रा, ब्रह्मदेव सिंह, डॉ. अरविंद सोनी सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी और अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ रामलीला का आनंद लिया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें