प्रमुख समाचार
खबर #1 संसद के क़रीब नॉर्थ ब्लॉक के पास धुआं उठा, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं ✦
खबर #2 ब्राजील में डोनाल्‍ड ट्रंप के यार की हार, जिन लूला दा सिल्वा से खार खाते हैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति, वही जीते ... ✦
खबर #3 RSS के लिए कहा था, खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर पवन खेड़ा ✦
खबर #4 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #5 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #6 ट्रंप ने दी फिर हमले की चेतावनी तो ईरान ने बताया कैसे देगा जवाब ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का ‘मुक़ाबला’ करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 केरलम में जज के बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को कुचला, जांच जारी - arunachal pradesh hydro project protest raf deployed ✦
खबर #9 दिल्ली के हर्ष विहार में मकान का स्लैब गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 खुलते ही फिर हुआ रियाद एयरपोर्ट पर हमला, हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल और ड्रोन से अटैक ✦
खबर #12 Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

लखनऊ के आजाद नगर कॉलोनी में ₹8 लाख से बनेगी सड़क और नाली, पार्षद रामनरेश रावत ने किया शिलान्यास

लखनऊ के आजाद नगर कॉलोनी में ₹8 लाख से बनेगी सड़क और नाली, पार्षद रामनरेश रावत ने किया शिलान्यास

– सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड-18 में 80 मीटर लंबी सड़क का होगा निर्माण, स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनी नगर, लखनऊ। सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत आने वाली आजाद नगर कॉलोनी में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट ने पार्षद निधि से होने वाले इस निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस पर कुल आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह सड़क पूर्व पार्षद सावित्री रावत और ललिता गिरी के मोहल्ले में बनाई जाएगी। प्रस्तावित सड़क की लंबाई 80 मीटर और चौड़ाई तीन मीटर है। निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल के सहयोग एवं आशीर्वाद से कराए जाने की बात कही गई।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। धूप-दीप पूजन के बाद रामलाल वर्मा और फूलचंद गौतम से नारियल फुड़वाकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई। इस अवसर पर पार्षद रामनरेश रावत, भाजपा कार्यकर्ता, कॉलोनी के निवासी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में फूलचंद गौतम, जयराम यादव, ऋषिराम यादव, रामलाल वर्मा, अर्जुन लाल, रोशन लाल, सावित्री रावत, ललिता गिरी, चिंता देवी, राजीव सिंह, गोपाल, प्रिंस और मनीष सहित कॉलोनी के अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मुख्य मार्ग के निर्माण और नाली की व्यवस्था बेहतर होने से कॉलोनी में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें