प्रमुख समाचार
खबर #1 संसद के क़रीब नॉर्थ ब्लॉक के पास धुआं उठा, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं ✦
खबर #2 ब्राजील में डोनाल्‍ड ट्रंप के यार की हार, जिन लूला दा सिल्वा से खार खाते हैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति, वही जीते ... ✦
खबर #3 RSS के लिए कहा था, खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर पवन खेड़ा ✦
खबर #4 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #5 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #6 ट्रंप ने दी फिर हमले की चेतावनी तो ईरान ने बताया कैसे देगा जवाब ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का ‘मुक़ाबला’ करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 केरलम में जज के बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को कुचला, जांच जारी - arunachal pradesh hydro project protest raf deployed ✦
खबर #9 दिल्ली के हर्ष विहार में मकान का स्लैब गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 खुलते ही फिर हुआ रियाद एयरपोर्ट पर हमला, हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल और ड्रोन से अटैक ✦
खबर #12 Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

महराजगंज में 23 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आदेश जारी

महराजगंज में 23 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आदेश जारी

– मतदान समाप्त होने तक देशी-अंग्रेजी शराब, बीयर, मॉडल शॉप और भांग की दुकानें रहेंगी बंद, उल्लंघन रोकने के निर्देश

महराजगंज। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को देखते हुए महराजगंज जिले में शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्देश दिया है कि 23 अक्टूबर 2026 को मतदान समाप्त होने तक जिले की सभी संबंधित दुकानें बंद रहेंगी।

विज्ञापन | Advertisement

आदेश के मुताबिक, जिले में देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर शॉप, मॉडल शॉप और भांग की दुकानें बंद रखी जाएंगी। इसके अलावा शराब की थोक और फुटकर बिक्री से जुड़े लाइसेंसधारकों पर भी यह आदेश लागू होगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। चुनाव के दौरान निर्धारित नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में दुकानें बंद रहने के बदले दुकानदारों को किसी प्रकार का मुआवजा या आर्थिक राहत नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने संबंधित कारोबारियों से आदेश का पालन करने की अपेक्षा की है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें