रिपोर्ट फ़तेह खान
रूदौली (अयोध्या)।
रूदौली क्षेत्र के फगौली कुर्मियान गांव में स्वामी टेंट हाउस एवं रामनाथ के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा कैथी घाट पहुंची, जहां से जल भरने के बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पुनः गांव पहुंचे। भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा से पूरा गांव धर्ममय हो उठा। आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा आठ दिनों तक चलेगी, जिसमें श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन | Advertisement



