प्रमुख समाचार
खबर #1 संसद के क़रीब नॉर्थ ब्लॉक के पास धुआं उठा, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं ✦
खबर #2 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #3 फ्रांस की सड़कों पर गुस्सा, शहर-शहर प्रोटेस्ट, आगजनी और हिंसा, राष्ट्रपति मैक्रों की अपील बेअसर, अब तक नहीं ✦
खबर #4 RSS के लिए कहा था, खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर पवन खेड़ा ✦
खबर #5 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #6 पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- अगर देश को विकसित करना है तो... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का ‘मुक़ाबला’ करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव, प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन का एलान ✦
खबर #9 केरल में जज के नाबालिग बेटे ने लग्जरी कार से मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत ✦
खबर #10 दिल्ली के हर्ष विहार में मकान का स्लैब गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका ✦
खबर #11 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
खबर #12 खुलते ही फिर हुआ रियाद एयरपोर्ट पर हमला, हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल और ड्रोन से अटैक ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

लखनऊ में ‘टेक संगम 2026’ का शुभारंभ, AI और फॉरेंसिक तकनीक से न्याय व्यवस्था को मजबूत करने पर मंथन

लखनऊ में ‘टेक संगम 2026’ का शुभारंभ, AI और फॉरेंसिक तकनीक से न्याय व्यवस्था को मजबूत करने पर मंथन

– यूपीएसआईएफएस में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, साइबर फॉरेंसिक, डेटा सुरक्षा और वैज्ञानिक नैतिकता पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनी नगर, लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (यूपीएसआईएफएस), लखनऊ में शुक्रवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर फॉरेंसिक, क्वांटम डेटा प्रोटेक्शन और कानूनी अनुपालन पर आधारित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘टेक संगम 2026’ का शुभारंभ हुआ।

मंथन सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. जी. के. गोस्वामी, प्रो. तनुजा सिंह, प्रो. ए. एम. शेरी, डॉ. पवन शर्मा और संजीव सुमन सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

आईआईएम शिलांग के निदेशक प्रो. ए. एम. शेरी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित रखने के बजाय उनमें व्यावहारिक कौशल, मजबूत बुनियादी ज्ञान और नैतिक मूल्यों का विकास करना जरूरी है। उन्होंने नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए वास्तविक समस्याओं की पहचान और उनके समाधान पर काम करने को महत्वपूर्ण बताया।

अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ इंडियानापोलिस की अध्यक्ष प्रो. तनुजा सिंह ने भारत-अमेरिका सहयोग और वैज्ञानिक नैतिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक सहयोग से फॉरेंसिक विज्ञान और न्याय के क्षेत्र में नई क्रांति संभव है। उनके मुताबिक, डीएनए विश्लेषण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग के साथ मानवीय संवेदनशीलता, निष्पक्षता और नैतिक विवेक भी आवश्यक हैं।

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने प्रदेश में वैज्ञानिक जांच व्यवस्था को मजबूत करने और आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों के इस्तेमाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान होने वाला विचार-विमर्श प्रदेश में तकनीकी विकास को गति देने में सहायक होगा।

संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. जी. के. गोस्वामी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि तकनीक और कानून का समन्वय आधुनिक न्याय व्यवस्था की कुंजी है। उन्होंने ‘टेक संगम 2026’ को संस्थान की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान डिजिटल साक्ष्य, डेटा सुरक्षा, साइबर अपराध, रोबोटिक्स, ड्रोन, 3डी प्रिंटिंग, फॉरेंसिक विज्ञान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और रोजगार के नए अवसरों जैसे विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, कानून विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर तकनीक तथा न्याय व्यवस्था के भविष्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।

सम्मेलन का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों के उपयोग, वैज्ञानिक जांच और कानूनी प्रक्रियाओं के बीच बेहतर समन्वय की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें